फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   teen din VIP BANA RAHEGA SHAMLI

तीन दिन वीआईपी बना रहेगा शामली

Sun, 05 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
teen din VIP BANA RAHEGA SHAMLI
शामली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए तैयार मंच। - फोटो : अमर उजाला
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए जिले की तीनों सीटें हर दल के लिए महत्वपूर्ण हो गई हैं। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का फोकस जिले पर है। इसी के चलते अगले तीन दिन तक शामली जिला वीआईपी बना रहेगा। एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह थानाभवन में जनसभा में चुनावी समीकरण साधेंगे, तो राहुल गांधी शामली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चौसाना में सियासी रैली के जरिये गरजने को आ रहे हैं।
विज्ञापन


इन तीनों ही नेताओं का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की थानाभवन में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मैदान पर जनसभा की तैयारियां शनिवार को पूरी हो गई। रविवार पांच फरवरी को वह जनसभा करके थानाभवन सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा के लिए वोट मांगेंगे। वहीं, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी छह फरवरी को शामली में भैंसवाल रोड पर स्थित वीवी डिग्री कॉलेज के मैदान से शामली सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी पंकज मलिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके लिए शनिवार को ही कई विभागों की टीम वीवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर पहुंची और जनसभा की तैयारियों के संबंध में लंबी चर्चा हुई। 
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सात फरवरी को कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में चौसाना में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कार्यक्रम भी भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ ही पुलिस प्रशासन को प्राप्त हो गया है। अब देखना यह है कि राजनीति के दिग्गजों की शामली में हो रही जनसभाएं अपने प्रत्याशियों के लिए क्या करिश्मा कर पाती हैं। साथ ही इन नेताओं की जनसभाएं काफी हद तक चुनावी समीकरणों की तस्वीर साफ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed