फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Team inspects toilets for ODF Plus

ओडीएफ प्लस के लिए टीम ने शौचालयों का निरीक्षण किया

Tue, 10 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Team inspects toilets for ODF Plus
ओडीएफ प्लस के लिए टीम ने शौचालयों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

शामली। ओडीएफ प्लस अभियान के तहत क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया।
नगरपालिका की ओर से शहर में 11 सामुदायिक और 16 सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं। इन शौचालयों की हकीकत जानने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम सोमवार को शामली पहुंची। टीम के आने की सूचना से पालिका प्रशासन में खलबली सी मच गई। आनन-फानन में कोतवाली में स्थित सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई कराई गई। हाथ धोने के लिए साबुन रखी गई और नेपकिन की व्यवस्था भी गई। साथ ही एक मशीन भी लगाई गई है, जिससे महिला सेनेटरी नेपकिन प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालना होगा। इस्तेमाल करने के बाद नेपकिन के निस्तारण की भी मशीन लगी है, हालांकि दोनों मशीन अभी तक चालू नहीं हुई हैं। टीम ने इस शौचालय समेत कई का निरीक्षण किया है। सफाई निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि टीम के निरीक्षण की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होती है। टीम को भी जानकारी नहीं होती कि उन्हें पहले किस शौचालय का निरीक्षण करना है। क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के मुख्यालय से टीम के मोबाइल पर लोकेशन मिलती। इसके बाद टीम मौके के फोटो लेकर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करती है। इसके बाद टीम ने नंदू प्रसाद मोहल्ले में शौचालय के निरीक्षण किया जाना बताया गया है। पालिका के ईओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि शहर में कुछ आदर्श शौचालय बनाए जा रहे। इसके तहत पांच शौचालयों में सेनटरी नेपकिन समेत सभी सुविधाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed