फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers took out bike rally

शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out bike rally
शामली कलक्ट्रेट में बाईकों पर बैठ कर ज्ञापन देने जाते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पेंशनर एकता मंच के आह्वान पर शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद कलक्ट्रेट में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को बाइक रैली आरके इंटर कालेज से शुरू हुई और मुख्य मार्ग से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने कहा कि शिक्षक ने विपरीत परिस्थितियों में देश की सेवा के लिए कोरोना काल में कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बाद भी सरकार शिक्षकों के हितों को अनदेखा कर रही है। सरकार ने शिक्षकों के वेतन भत्ते दिए आदि पर रोक लगा दी। नई पेंशन योजना के अंतर्गत सेवानिवृत्त शिक्षकों का शोषण हो रहा है। वित्तविहीन शिक्षक भूखे मरने की स्थिति में है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगों पर सरकार विचार नहीं करती, शिक्षक सड़कों पर उतरकर इसी तरह से आंदोलन करता रहेगा। उन्होंने सरकार से चुनाव से पहले पुरानी पेंशन, रुके हुए भत्ते तुरंत देने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवेंद्र कुमार ने कहा जब तक सरकार शिक्षकों कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं करेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह लड़ाई निजीकरण और पूंजीवाद के खिलाफ है। मांगे माने जाने तक शिक्षक चैन से नहीं बैठेगा। इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम सदर संदीप कुमार को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप मलिक, नीरज बेनीवाल, सुधीर कुमार, महावीर सिंह, नीरज कुमार, सुबोध शर्मा, बासुराम शर्मा, नवीन शर्मा, अनुज कुमार, संजीव कुमार, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश शर्मा ने की और प्रवेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed