फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers and students celebrated Armed Flag Day with great pomp

शिक्षकों-छात्रों ने धूमधाम से मनाया सशस्त्र झंडा दिवस

Tue, 08 Dec 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers and students celebrated Armed Flag Day with great pomp
शामली किसान इटर कॉलेज सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शिक्षक को स्टीकर लगाते छात्र - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में छात्रों और शिक्षकों ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान एक-दूसरे के सीने पर फ्लैग लगाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हर साल सात दिसंबर को यह कार्यक्रम आयोजित होता है। इसका उद्देश्य सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों तक सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर पहुंचाना है। हमारे देश के वीर सैनिकों ने अभी तक चार बड़े युद्ध और कारगिल युद्ध में अपने शौर्य और वीरता का परचम लहराया है। डॉ. रवि खन्ना ने छात्रों से कहा कि वे पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के आश्रितों का हमेशा ख्याल रखते हुए उनकी सहायता को हमेशा तत्पर रहें। मौके पर डॉ. सुशील तोमर, रितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, रतनेश सिंह, प्रमोद कुमार, निखिल कुमार, नीरज बेनीवाल, ऋचा भारद्वाज, राधेश्याम, सुधीर निर्वाल, रविंद्र कुमार, मनीष भूरानिया, शिवकुमार, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed