फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher eligibility test will be held in two shifts on January 8 in the district

जिले में आठ जनवरी को दो पारी में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा --कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने ली टीईटी परीक्षा की तैयारियों क

Sun, 05 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held in two shifts on January 8 in the district
जिले में आठ जनवरी को दो पाली में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

शामली। जिले में आठ जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 11 केंद्रों पर दो पाली में होगी। परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 5574 अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 3505 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों के सामने ही प्रश्नपत्रों की सील खोली जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होंगे।

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बैठक लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जिले के 11 केंद्रों पर आठ जनवरी को होगी, जिसमें 11 केंद्रों में से सात केंद्रों में द्वितीय पाली में परीक्षा होगी। इसमें कोई गड़बड़ी हुई तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षकों के सामने ही प्रश्नपत्रों की सील खोली जाएगी। परीक्षा से संबंधित सभी कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश करने से पहले प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करेगा। प्रवेश पत्र में अंकित फोटोयुक्त आईडी एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति देखकर ही केंद्र में परीक्षा के लिए प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर पर 5574 अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 3505 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। एक सचल दल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस अभ्यर्थी के पास उक्त अभिलेख नहीं होगा, उसे केंद्र अधीक्षक द्वारा किसी भी स्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति अथवा संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति लेकर आएंगे। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार कैराना रणवीर सिंह, डीआईओएस सरदार सिंह, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed