फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   targeted government in Mahapanchayat

महापंचायत में निशाना सरकार पर

Sat, 26 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sat, 26 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
 targeted government in Mahapanchayat
शामली के कांधला में हुई महापंचायत में वक्ताओं के निशाने पर प्रदेश की सपा सरकार रही। किसी ने मुख्यमंत्री को मोहम्मद अखिलेश कहा, तो भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा सरकार ही साजिशन माहौल बिगाड़ने पर तुली है। जनता को प्रशासन अपना गुलाम न समझे, यदि जनता बिगड़ गई, तो परिणाम घातक होंगे।
विज्ञापन


23 दिन पूर्व कांधला से अपहृत छात्रा को बरामद कराने और निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज किए केस वापस कराने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को कांधला में सिंचाई विभाग डाक बंगले के पास मैदान में महापंचायत हुई। उसमें कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण ही छात्रा अब तक बरामद नहीं हुई। यदि पुलिस चाहे, तो तकनीक का प्रयोग करके जल्द ही छात्रा को बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी कर सकती थी।
विज्ञापन


कांधला संवेदनशील क्षेत्र है, इसमें पुलिस प्रशासन को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। छात्रा की बरामदगी की मांग करने थाने पहुंचे लोगों पर केस दर्ज करना शर्मनाक है। यदि लोग थाने जाकर गुहार नहीं लगाएंगे, तो कहां जाएंगे। प्रशासन इस जनता को अपना गुलाम न समझे। वहीं, उन्होंने चेताया कि हम मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं, प्रशासन की मनमानी का जवाब कानूनी की भाषा में देना अच्छी तरह जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि सपा सरकार साजिश के तहत प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है, तभी तो उनके कैबिनेट मंत्री (आजम खान) अपने विभाग की जिम्मेदारियों को छोड़कर बेबुनियाद बयानबाजी करते हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर ही वह बयानबाजी करते रहते हैं। प्रदेश में किसान, मजदूर, महिला कोई सुरक्षित नहीं है और न किसी का सम्मान है। सौ लोग थाने पर चले जाएं, तो केस दर्ज हो जाता है और हजारों लोग रास्ते जाम करके हंगामा करते हैं तब कानून के  रखवाले मूकदर्शक बने रहते हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार का जनता के प्रति दोहरा रवैया है। एक ओर दंगा पीड़ितों को आंख मूंदकर धनराशि दी जाती है और मकान बनवाए जाते हैं, जबकि मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान बसी गांव के पीड़ित दलितों की किसी ने सुध नहीं ली। न्याय के लिए कांधला में भड़की यह चिंगारी बहुत दूर तक जाएगी और वह इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे।


मेरठ से आए बजरंग दल के बलराज डूंगर ने कहा कि कांधला की जनता को प्रशासन कमजोर न समझे, हम मुकदमे से नहीं डरते, अब तक 22 मुकदमे मेरठ में दर्ज हुए हैं। हिम्मत है तो हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दिखाओ। उन्होंने थानाध्यक्ष के रवैये को लेकर कहा कि यादवगिरी पूरब में चलती होगी, यहां वेस्ट यूपी और खासकर शामली मुजफ्फरनगर में नहीं चलने देंगे।

यदि पुलिस प्रशासन ने छात्रा बरामद नहीं की, तो शामली या मुजफ्फरनगर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हरवीर सिंह मलिक, तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, राजवीर सिंह मुंडेट, पवन तरार, शिवसेना के मनोज सैनी, कुलदीप पंवार, राजीव प्रताप सैनी, रविंद्र पंवार, मैनपाल सिंह, नरेश सैनी, यशवीर महाराज, विहिप के सुदर्शन चक्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पंचायत में मंच संचालन प्रमोद सैनी ने किया।


ये लोग रहे मौजूद
महापंचायत की अध्यक्षा निर्वाल खाप के चौधरी राजबीर सिंह मुंडेट और संचालन प्रमोद कुमार सैनी ने किया। इस दौरान राजीव सैनी हरियाणा, रूपेंद्र सैनी हरियाणा, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पवन तरार, प्रवेश सैनी शाहपुर, शिवसेना के मंडलाध्यक्ष मनोज सैनी, यशवीर महाराज, राजीव प्रताप सैनी जिला पंचायत सदस्य , कांग्रेस नेता पवन कंसल, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, क्रांतिकारी कृष्ण बंधु, राष्ट्रीय सैनी युवा मंच हरियाणा के अध्यक्ष मनजीत सैनी, कहालीर खाप के चौधरी राजबीर सिंह विद्रोही, रविंद्र पंवार, अरविंद सैनी प्रधान, प्रमोद सैनी प्रधान, आनंद सैनी, डॉ. शिव कुमार सैनी, प्रदीप सैनी, नरेश,  रणबीर सिंह सल्फा, मेनपान रसूलपुर, संदीप सिंघल, विकास पंवार नाला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed