फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Taprana-Shamli bypass of Meerut-Karnal highway will be operational this month.

Shamli News: मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना- शामली बाईपास इसी माह होगा चालू

Sun, 03 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Taprana-Shamli bypass of Meerut-Karnal highway will be operational this month.
मेरठ करनाल हाइवे का टपराना शामली बाईपास की पूर्वी यमुना नहर का पुल
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे और टपराना- शामली बाईपास की जद में गोहरनी रेलवे उपरिगामी पुल की एप्राेच रोड को छोड़कर बधेव और मुंडेट कला के बीच पूर्वी यमुना नहर पुल और एप्रोच रोड तैयार हो गया है। गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड पर मिट्टी, रोडी- बजरी और तारकोल लेपन का कार्य अधूरा है। इसी माह मेरठ करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास का गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड का कार्य पूरा होने के बाद शामली बाईपास चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

105 किमी लंबाई का मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कार्य पूरा करने का 31 मार्च 2023 लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के बाद पांच माह का समय गुजर चुका है। मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना- शामली बाईपास की जद में गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा है। हालांकि मेरठ- करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी के अभियंता सूर्यप्रताप सिंह का कहना है कि सितंबर माह में गोहरनी रेलवे पुल की अधूरी एप्रोच रोड का मिट्टी कार्य तारकाेल लेपन कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

अनुमति के अभाव में अधर में लटका चौड़ीकरण अंडरपास कार्य
सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने और क्राॅस जंक्शन तक 800 मीटर तक चौड़ीकरण और अंडरपास प्रस्तावित है। पिछले दस माह से सहारनपुर रोड के चौड़ीकरण के लिए वन मंत्रालय से पेड कटान की अनुमति न मिलने से चौडीकरण- अंडरपास का कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है हाईवे और बाईपास की स्थिति
हरियाणा के करनाल बाईपास से लेकर शामली जिले में यमुना नदी से लेकर टपराना से दस किमी लंबाई का शामली बाईपास शुरू होता है। शामली बाईपास बधेव और मुंडेटकला, गोहरनी गांव की सीमा से होता हुआ सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने मिल रहा है। मेरठ करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी ने करनाल से लेकर टपराना, टपराना से लेकर सहारनपुर रोड पर अंबा विहार तक गोहरनी रेलवे पुल की एप्रोच रोड को छोड़कर हाईवे और बाईपास का निर्माण का दिया है। दूसरी ओर, सिंभालका से लेकर मेरठ के कंकर खेडा बाईपास का मेरठ-करनाल हाईवे और उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। शामली जिले में मेरठ-करनाल हाईवे की जद में हरियाणा सीमा पर बिडौली यमुना नदी, बिडौली, म्यान कस्बा, केरटू, सींगरा, झिंझाना गाड़ी वाला, टपराना उपरिगामी पुल चालू है। हाईवे का दस किमी लंबाई का टपराना- शामली बाईपास की जद में बधेव और मुंडेट कलां के बीच पूर्वी यमुना नहर का पुल बनकर तैयार हो चुका है। बाईपास की जद में गोहरनी गांव के पास रेलवे का उपरिगामी की एप्रोच रोड मिट्टी कार्य पूरा न होने से अधर में लटका हुआ है। रेलवे पुल की एप्रोच रोड पर मिट्टी, रोडी बजरी कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed