{"_id":"6553bb81005968dba50b9f56","slug":"taprana-bypass-will-be-opened-up-to-sibhalka-in-ten-days-shamli-news-c-26-1-smrt1047-11937-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दस दिन में टपराना बाईपास को सिंभालका तक किया जाएगा चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दस दिन में टपराना बाईपास को सिंभालका तक किया जाएगा चालू
Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामली गांव सिम्भालका के पास बाईपास
शामली। अगले दस दिन में करनाल- टपराना से होकर शामली तहसील से वाया सिंभालका- मेरठ जाने वाले बाईपास को चालू करा दिया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कहा कि देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करनाल से मेरठ के लिए बाईपास चालू हो जाने के बाद शामली शहर को जाम से मुक्ति मिल पाएगी।
मेरठ- करनाल हाईवे और टपराना- शामली बाईपास का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है। मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद एनएचएआई बागपत की ओर से टपराना से लेकर सिंभालका तक शहरी क्षेत्र के हिस्से को हस्तांतरित कर दिया है। मंगलवार को डीएम रविंद्र सिंह ने एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक पीके सिंहा से टपराना बाईपास को सिंभालका से मेरठ के लिए चालू करने के बारे जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अगले दस दिन में करनाल से मेरठ आने जाने के लिए हाईवे और टपराना- शामली बाईपास को सिंभालका तक खोल दिया जाएगा। मेरठ-करनाल हाईवे का शामली बाईपास चालू हो जाने के बाद शामली शहर का जाम से मुक्ति मिल जाएगी। कुरुक्षेत्र से करनाल होकर शामली के सिंभालका होकर मेरठ आने-जाने की सुविधा मिलेगी। बाईपास को पहले ही टपराना से तहसील तक शुरू किया गया था।
बलवा उपरिगामी पुल और बाईपास नए साल में होगा चालू
रेलवे का चार दिवसीय ब्लाॅक बुधवार से चालू होगा, 400 केवी की बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू
शामली। बलवा उपरिगामी और बाईपास के ऊपर से गुजर रही रेलवे की लाइन शिफ्टिंग का ब्लाॅक बुधवार से चालू होगा। आगामी 18 नवंबर तक प्रस्तावित चार दिवसीय ब्लाॅक के दौरान रेलवे की लाइन शिफ्टिंग की जाएगी। शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि चार दिवसीय ब्लाॅक के दौरान बलवा उपरिगामी पुल के पास रेलवे के बिजली के तार ऊपर किए जाएंगे। रेलवे की लाइन का ब्लाॅक रात में बारह बजे से लेकर दो बजे तक चलेगा। शामली बाईपास की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की लाइन शिफ्टिंग के लिए सोमवार से ब्लाॅक चल रहा है। यह ब्लाॅक आगामी 19 नवंबर तक चलेगा। एक दिसंबर के बाद बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य दिसंबर माह के अंत तक में पूरा कर लिया जाएगा। एक जनवरी के बाद बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड कार्य पूरा हो जाने के बाद आम नागरिकों के लिए चालू कर दिया जाएगा।