फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tanushree tops in speech competition

भाषण प्रतियोगिता में तनुश्री ने पाया पहला स्थान

Mon, 07 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tanushree tops in speech competition
शामली। जिले के डिग्री कॉलेजों में आयोजित जनपद स्तरीय स्वीप सप्ताह के छठे दिन लोकतंत्र में जनमानस की भागीदारी विषय पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तनुश्री धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्वीप नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि सभी को मतदान के दिवस दस फरवरी को मतदान करना है और जनपद को प्रदेश में मतदान में पहले नंबर पर लाना है। आप लोग युवा हैं और इस कार्य को स्वयं करने और दूसरों का सहयोग कर कराने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

डॉ. शरद कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है, आओ इसे मनाए, सुचिता का रख ध्यान प्रेम से जन गण मन गाए। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि एक लोकतांत्रिक सरकार के लिए दस फरवरी को मतदान करके और अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करके एक मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रितु जैन ने कहा कि आपकी आधी हिस्सेदारी है, इसलिए मतदान में भी आपकी भागीदारी आधी होनी चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शरद कुमार, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार रहे।
कार्यक्रम आयोजक ईएलसी कोऑर्डिनेटर स्वीप डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में वीवी पीजी कॉलेज शामली की तनुश्री प्रथम रही। ओम श्री गुरु साक्षी कालेज जसाला की छात्रा शोबिया द्वितीय और विजय सिंह पथिक कॉलेज कैराना के सागर व ओम श्री गुरु साक्षी कालेज जसाला की नीलम संयुक्त रुप से तृतीय स्थान पर रहे।

संचालन डॉ. रितु जैन ने किया। कार्यक्रम में स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. छवि संगल, रिया संगल, अंशु, शीबा, एकता, दिशा, भारती, आरती उपाध्याय, प्रतिभा चौहान, शिरीन, संजना, कशिश जैन, वंशिका, सोनू, भारती आदि ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed