Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ahoi Ashtami: Prayers offered for the longevity of one's children by presenting *arghya* (libation) to the stars.

अहोई अष्टमी : तारों को अर्घ्य देकर की संतान की दीर्घायु की कामना

Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami: Prayers offered for the longevity of one's children by presenting *arghya* (libation) to the stars.
शहर के मोहल्ला रेलपार में अहोई अष्टमी पर पूजन करती महिलाएं। संवाद
शामली। जिलेभर में रविवार को अहोई अष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने अहोई माता की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दोपहर में सामूहिक रूप से व्रत कथा सुनी।
विज्ञापन

व्रत के दौरान महिलाओं ने घर की बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। बायना निकालते हुए उन्हें वस्त्र, आभूषण और अन्य उपहार भेंट किए। शाम को महिलाओं ने अहोई माता का पूजन कर तारे को देखकरअर्घ्य दिया और संतान की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत खोला। इस अवसर पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए गए। शामली निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना के लिए रखती हैं। पूजा ने बताया कि इस पर्व पर परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लेने की परंपरा है। इससे परिवार में आपसी प्रेम और पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अहोई अष्टमी को लेकर उत्साह रहा। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शहर के मोहल्ला रेलपार में अहोई अष्टमी पर पूजन करती महिलाएं। संवाद

शहर के मोहल्ला रेलपार में अहोई अष्टमी पर पूजन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed