फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take the new government became the village

लो बन गई गांव की नई सरकार

Mon, 14 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 14 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Take the new government became the village
शामली। जिले के पांच ब्लाक क्षेत्रों में रविवार को मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। गांवों की नई सरकार का गठन हो गया। जीतने वाले प्रत्याशियों के यहां जश्न मना, तो हारने वालों के यहां मायूसी छा गई। जिले भर में मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन


जिले में शामली, कांधला, कैराना, थानाभवन और ऊन ब्लाक के 230 ग्राम प्रधान और 3130 पंचायत सदस्यों के लिए चार चरणों में मतदान हुआ था। रविवार को पांचों ब्लाक क्षेत्र में मतगणना हुई। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ ही पीएसी और पैरामिलिट्री तैनात रही। मतगणना स्थलों से 200 मीटर दूरी पर ही बेरीकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


पैरामिलिट्री के जवान यहां मोर्चा संभाले रहे। वहीं कड़ी चौकसी के बावजूद जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी में जुलूस निकाले। अपने प्रत्याशी का फूल माला और ढोल बाजे के साथ स्वागत किया। गांवों में पहुंचने पर भी विजेता प्रत्याशियों के यहां जश्न का माहौल रहा और खूब मिठाइयां बांटी गईं। वोटों की गिनती के दौरान मतगणना कक्षों में भी हंगामा हो गया, जिस पर पुलिस को दौड़ना पड़ा। कई बार हंगामा होने पर पुलिस ने सभी कक्षों में जाकर प्रत्याशियों के एजेंटों को हंगामा न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मतगणना कक्ष से बाहर घूम से रहे एजेंटों को पुलिस ने फटकारा। मतगणना के दौरान ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज पूरी तरह छावनी बना रहा। आईटीबीपी जवानों के साथ कॉलेज के बाहर व अंदर पुलिस बल की तैनाती रही। इस दौरान दोनों ओर बैरियर लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। मतगणना स्थल पर निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाया गया। रविवार को माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियार होशियार सिंह इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे से मतगणना शुरू कर दी गई। मतगणना स्थल के आसपास प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा के लिए आईटीबीपी जवानों के साथ पुलिसकर्मियों को गेट पर तैनात किया गया था।

मतगणना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाया गया। बैरियर से अंदर केवल कार्ड वाले प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को प्रवेश दिया गया। साथ ही ड्रोन से भी मतगणना स्थल के बाहर निगरानी की गई। मतगणना स्थल का प्रेक्षक, डीएम, एसपी ने भी निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए। भीड़ को हटाने में झेलनी पड़ी परेशानी ः बैरियर के दोनों ओर खड़ी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को डंडे फटकारने पड़े। अंदर से प्रत्याशी के जीतने की सूचना मिलते ही समर्थक बाहर शोर मचाने लगते थे, जिसके चलते पुलिस को कई बार दौड़ना पड़ा। इसके अलावा आने जाने वालों को भी भीड़ से परेशानी झेलनी पड़ी।


जलालाबाद में नई ग्राम पंचायत बनी जलालाबाद देहात में हुए चुनाव में नजीर मलिक ने बाजी मारी। उनकी जीत से उत्साहित समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। नजीर मलिक ने अपने प्रतिद्वंद्वी रीना गुप्ता को 136 मतों से हारकर जीत दर्ज की। इसके अलावा चंदेनामाल से मामचंद्र शर्मा, अंबेहटा से मिथलेश देवी, नागल से डॉ. रामफल, दखोड़ी से अनंग, दभेड़ी से जुलफिक्कार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed