फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take precautions to prevent diseases: Pradeep Chaudhary

बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक होकर बरतें सावधानी: सांसद

Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Take precautions to prevent diseases: Pradeep Chaudhary
शामली सीएचसी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद प्रदीप चौधर? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के माध्यम से लोग जागरूक होकर सावधानी बरतें ताकि बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि वें लोगों तक जानकारी देकर जागरूक करें, ताकि वे पूरी तरह से लाभान्वित हो सकें।
शुक्रवार को सीएचसी शामली में सांसद प्रदीप चौधरी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के माध्यम से अपने और आस पड़ोस में साफ सफाई की व्यवस्था कराएं। यदि कोई बीमार है, तो उसको अस्पताल लाने में उसकी मदद करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। सांसद ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सभी को शपथ दिलाई और एनसीसी कैडेट्स की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जूलाई से 31जुलाई तक और दस्तक अभियान 16 से 31जुलाई तक चलाया जाएगा। दस्तक अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित मरीजो के बारे में जानकारी लेकर स्वास्थ्य विभाग को सूचना देंगे। इस अभियान के जरिए बुखार, खांसी, क्षय रोगियों, कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल बनाया गया है। इस अभियान के तहत जनपद में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, फॉगिंग, एंटीलार्वा, जल भराव रोकने और शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर रहेगा। कार्यक्रम एसीएमओ डॉ. जाहिद अली, डीएमओ विनय कुमार, डॉ. शाइस्ता नाज, मलेरिया निरीक्षक सुबोध गौतम, रवि धवन, प्रयोगशाला सहायक अवधेश वाडेकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed