{"_id":"34764ca95df89aea4d2aef8c7f002c11","slug":"tagore-house-bagged-maths-quiz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ्स क्विज में टैगोर हाउस जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ्स क्विज में टैगोर हाउस जीता
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में मैथ्स क्विज प्रतियोगिता कराई। इसमें टैगोर हाउस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महान गणितज्ञ रामानुजन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता कराई जा रही है।
सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया सीबीएसई के निर्देश पर गणितज्ञ रामानुजन की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। इसके चलते स्कूल में गणित सप्ताह श्रंखला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को इस श्रंखला में कक्षा नौ से 11 तक के छात्र-छात्राओं की इंटर हाउस प्रतियोगिता कराई।
इसमें टैगार हाउस की टीम प्रथम रही। जबकि नेहरू हाउस द्वितीय और गांधी हाउस तृतीय रहा। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने बताया 16 से 22 दिसंबर तक प्रतियोगिता चलेगी। इस दौरान मनोज शर्मा, श्रवण कुश, मनोज संगल, अजय गोयल, सुनीता रानी, इंदु बाला, अरविंद चौधरी, रीना गौतम रहे।
विज्ञापन
कला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इंडियंस जीनियस सर्च कांटेस्ट के तहत इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया था। शनिवार को स्कूल में आयोजित सम्मान में समारोह में इंडियंस जीनियस सर्च कांटेस्ट के तहत लेखन, पेंटिंग, हस्त कला, निबंध, पॉट मेकिंग आदि में छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया था।
इस प्रतियोगिता में लेखन में काव्या बालियान, निबंध में वाणी सिंह, पेंटिंग में श्रीयांशी राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग में आर्ट एंड क्राफ्ट में कनक हर्ष ने प्रथम, जबकि सीनियर वर्ग आर्ट एंड क्राफ्ट में आकांक्षा राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।