फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swipe machine will pay electricity bills

स्वाइप मशीन से होगा बिजली बिल भुगतान

Sat, 04 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 04 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Swipe machine will pay electricity bills
लाइट - फोटो : अमर उजाला
शामली। बिजली का बकाया बिल आनलाइन जमा करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिले के एक लाख उपभोक्ताओं का डाटा ट्रांसफर कर दिया गया है। पंद्रह मार्च तक आन लाइन सुविधा उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो जाएगी। स्वाइप मशीन के माध्यम से अपना बकाया बिजली बिल जमा कर सकेंगे। पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन निगम ने तीस स्वाइप मशीनें मांगी हैं। जिनमें आठ जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई हैं। 
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन निगम शामली जिले के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एक लाख बिजली विभाग के उपभोक्ता हैं। जिनमें 68 हजार बिजली विभाग के उपभोक्ता तथा  32 हजार नलकूप के उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के एक  लाख बिजली विभाग के उपभोक्ताओं डाटा ट्रांसफर करने की तैयार शुरू हो गई है। 15 मार्च से आनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा उपभोक्ताओं को मिल जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  जिले में विद्युत बिलों के भुगतान के लिए कैश काउंटर व मोबाइल कैश वैन पर स्वाइप कार्ड मशीन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। जिला मुख्यालय को आठ स्वाइप मशीनें उपलब्ध हो गई हैं। इनमें शामली शहर के बिजली घर पर दो, एक करमूखेड़ी कैश काउंटर व एक मोबाइल बैन को लगाया गया है। चार स्वाइप मशीनों को कैराना- कांधला के कैश काउंटरों पर लगाया गया है। 22 स्वाइप मशीनें शीघ्र मुख्यालय को मिल जाएंगी। विद्युत विभाग के  उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी ने बकाया बिजली विभाग के उपभोक्ता से सुविधा  का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed