फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   swemsevako ne pathsanchalan par ki foolo ki baarish

स्वयंसेवकों के पथसंचलन पर फूलों की बारिश

Sat, 08 Jun 2019 11:28 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 08 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
swemsevako ne pathsanchalan par ki foolo ki baarish
file - फोटो : amarujala
अनुशासित तरीके से गणवेशधारी राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने जयघोष के साथ शहर में पथसंचलन किया। पथसंचलन के दौरान शहरवासियों के साथ ही मंत्री और विधायकों ने भी स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग के दूसरे वर्ष के प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों ने शनिवार शाम को शहर में पथसंचलन किया। स्कूल से बस द्वारा स्वयंसेवक वीवी इंटर कालेज में एकत्र हुए। यहां पर ध्वज प्रणाम के बाद शाम साढ़े छह बजे पथ संचलन शुरू हुआ। स्वयंसेवक जयघोष के साथ चल रहे थे। अनुशासित तरीके से कतारबद्ध तरीके से कंधे पर लाठी लगाए स्वयंसेवकों के पथसंचलन को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों के दोनों तरफ जमा हो गई। छतों से भी महिलाओं और बच्चों ने स्वयंसेवकों के अनुशासन को देखा। पथसंचलन वीवी इंटर कालेज से शुरू होकर हनुमान रोड, शिवमूर्ति सुभाष चौक, भिक्की मोड़, गांधी गंज, रेलवे रोड, जवाहर गंज, नेहरू मार्केट, कोतवाली चौराहा, हनुमान टीला, बुढ़ाना रोड, आर्यपुरी होते हुए वापस वीवी इंटर कालेज पर पहुंचकर पथ संचलन संपन्न हुआ। पथ संचालन जिस मार्ग पर भी पहुंचा, वहीं पर फूलों की बारिश होती रही। पूरे शहर में पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। डाक्टर राजेंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल और व्यापारियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। रेलवे रोड पर भाजपा नगर मंडल ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, संजय बंसल सतीश धीमान, अशोक कोरियर, योगेंद्र निर्वाल, नितिन वत्स, , अंकित गर्ग, राजकुमार बालियान, सुमित बंसल, सरदार राजदीप, आरिफ, राशिद, सचिन जैन, मुकेश गर्ग, राजेश गर्ग, पूनम राणा, मधु गर्ग, अंकित मित्तल, ओमकार भटनागर, रवि रूहेला, देवेंद्र सिंह, अजय आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अग्रसेन पार्क पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा की। मशीनों से पुष्प बरसाए गए। हनुमान धाम के निकट शामली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक, महासचिव संजीव कुमार, अरविंद सिंघल, मुकेश तेवतिया, अखिल, अशोक, प्रवीण, प्रदीप संगल, विपुल संगल आदि ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

शिव मूर्ति पर कांधला पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम, अय्यूब आदि मुस्लिमों ने भी पुष्पवर्षा की।  इनके अलावा राष्ट्रीय सेविका समिति, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद महासंघ, व्यापार मंडल, विद्यार्थी परिषद, रामलखन सेवा समिति, भारत विकास परिषद महान आदि संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी गंज में महिलाओं और बच्चों ने दिखाया उत्साह
शहर के गांधी गंज में स्वयंसेवकों का पथ संचलन देखते ही महिलाओं और बच्चों में जोश और उत्साह उमड़ पड़ा। छतों से महिलाओं और बच्चों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। इनमें काफी उत्साह था। संचलन शुरू होने से आधे घंटे पहले ही महिलाएं बच्चे पुष्प लेकर छतों पर चढ़ गए थे।
चाक चौबंद रही सुरक्षा
पथसंचलन के दौरान शांति एवं सुरक्षा के दृष्टि से एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, सीओ एके सिंह, कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर, आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इनके अलावा मार्गों पर सादे में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
मिश्रित आबादी में छतों पर भी रही पुलिस
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पथसंचलन के दौरान शहर का ट्रैफिक रोका गया था। पथ संचलन का कार्यक्रम शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

व्यवस्था में जुटे रहे स्वयंसेवक
शामली। पथसंचलन में प्रशिक्षण लेने वाले स्वयंसेवक ही शामिल रहे, लेकिन शहर और जिले में स्वयंसेवकों को व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शहर के मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस के साथ स्वयं सेवक भी ट्रैफिक और अन्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed