{"_id":"65a3ab2ae073b7cd380ee6af","slug":"survey-team-submitted-report-of-security-flaws-to-dm-shamli-news-c-26-1-smrt1047-14892-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सर्वे टीम ने डीएम को सौंपी सुरक्षा खामियों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सर्वे टीम ने डीएम को सौंपी सुरक्षा खामियों की रिपोर्ट
Sun, 14 Jan 2024 03:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे का टपराना शामली बाईपास का अंबा बिहार के पास फाइल फोटो
शामली। मेरठ- करनाल हाईवे के टपराना-शामली बाईपास को सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने 90 डिग्री पर मोड़ने के मामले में जिला प्रशासन की और से गठित लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों की सयुंक्त टीम डीएम रविंद्र सिंह को सौंप दी है। डीएम रिपोर्ट एनएचएआई दिल्ली के चेयरमैन को भेजेंगे। डीएम की रिपोर्ट के बाद एनएचएआई तय करेगी कि मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास शामली के अंबा विहार से होकर गुजरेगा अथवा सहारनपुर रोड से होकर तहसील पर जाएगा।
मेरठ करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास सबसे पहले सहारनपुर रोड पर अंबा विहार से होकर प्रस्तावित किया गया था। बागपत एनएचएआई की ओर से तीन ए और तीन डी की कार्रवाई की गई थी। आखिर में बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक की ओर से टपराना-शामली बाईपास को अंबा विहार की भूमि नहीं खरीदने की बात कहकर जिला प्रशासन को पत्र जारी कर दिया था। बागपत एनएचएआई के अधिकारियों ने अंबा विहार से बाईपास को 90 डिग्री पर मोड़कर सहारनपुर रोड पर क्राॅस जंक्शन पर मिला दिया था।
बलवा बाईपास में मिलाए जाने की परियोजना तैयार कर दी थी। आम नागरिकों की शिकायत पर डीएम रविंद्र सिंह ने एनएचएआई बागपत, लोकनिर्माण विभाग, आरईएस, यातायात पुलिस, एसडीएम सदर की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे रिपोर्ट तलब की थी। इस दौरान डीएम ने सहारनपुर रोड और बलवा बाईपास पर उपरिगामी पुल निर्माण कार्य रुकवा दिया था। डीएम के निर्देश पर बागपत एनएचएआई की टीम ने टपराना-शामली बाईपास में अपनी रिपोर्ट में बचाव करते एक सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की रिपोर्ट अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने भी दो दिन पहले डीएम रविंद्र सिंह को सौंंपी। बताया जा रहा है लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट में टपराना-शामली बाईपास को 90 डिग्री पर मोड़ने के मामले को सुरक्षा खामियों को उजागर किया गया है। रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अंबा विहार के सामने एनएचएआई बागपत ने दुर्घटना ग्रस्त जाेन बना दिया है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग रिपोर्ट आने के बाद सर्वे टीम में शामिल अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद डीएम रविंद्र सिंह सयुंक्त रिपोर्ट नई दिल्ली एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव को सोमवार को भेजेंगे। डीएम की रिपोर्ट के बाद नई दिल्ली एनएचएआई यह तय करेगी कि मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास सहारनपुर रोड अंबा विहार से होकर गुजरेगा अथवा 90 डिग्री सेल्सियस पर सहारनपुर मोड से होकर जाएगा।