फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Survey done to make Gharoni with drone

ड्रोन से किया घरौनी बनाने के लिए सर्वेक्षण

Sat, 06 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Survey done to make Gharoni with drone
चौसाना:प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वामित्व योजना के तहत जांच करती भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीम - फोटो : SHAMLI
ड्रोन से किया घरौनी बनाने के लिए सर्वेक्षण
विज्ञापन

चौसाना। प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वामित्व योजना के तहत भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीम राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ चौसाना में पहुंची। चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों का घरौनी बनाने के लिए ड्रोन की मदद से सर्वे किया गया।
शनिवार को स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को आवासीय भूमि एवं मकानों का मालिकाना हक देने के लिए चौसाना जदीद, चौसाना बिलाअहतमाल, अलीपुरा, बल्लामाजरा के ग्रामीणों के मकानों का राजस्व विभाग व भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीम ने ड्रोन के जरिए आबादी में मकानों, दुकानों, प्लाटों की फोटोग्राफी व मैपिंग का कार्य किया। खतौनी की तर्ज पर घरौनी बनाने की इस योजना से ग्रामीणों को दुकान, मकान, प्लाट का मालिकाना हक मिलेगा।
विज्ञापन

ड्रोन सर्वे से सभी गांवों के लोगों को उनकी आवासीय संपत्ति के मालिकाना हक को दर्शाता अभिलेख घरौनी मिल जाएगा। गांव चौसाना के लेखपाल सुशील कुमार ने बताया कि लेखपालों द्वारा गांवों में घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। अब टेक्निकल टीम द्वारा ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान ड्रोन सर्वे इंचार्ज कैप्टन दलजिंद्र सिंह, सर्वेयर अखिल कुमार, लेखपाल अमरपाल, सहायक गौरव चौधरी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed