{"_id":"5890d7e54f1c1b7c3de8254d","slug":"suresh-rana-aur-bijendra-malik-par-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश राणा, बिजेंद्र पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश राणा, बिजेंद्र पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आचार संहिता के दौरान सीसी रोड का उद्घाटन करने के मामले में थानाभवन से विधायक सुरेश राणा फंस गए हैं। शिकायत पर रिटर्निंग आफिसर के आदेश पर पुलिस ने विधायक सुरेश राणा पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, इसी के चलते पुलिस नेताओं की हरेक गतिविधि पर नजर रख रही है। 27 जनवरी को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर में भाजपा विधायक सुरेश राणा और प्रत्याशी थानाभवन ने नवनिर्मित सौ मीटर सीसी रोड का उद्घाटन किया था।
मामले की शिकायत एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी ने थाना आदर्श मंडी पुलिस को आदेश देकर मामले में जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस सोमवार की रात विधायक और प्रत्याशी सुरेश राणा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना आदर्श मंडी प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि 27 तारीख को गोहरपुर में सुरेश राणा द्वारा सड़क का आदर्श संहिता के दौरान उद्घाटन किया गया। आरओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल से बिजेंद्र मलिक प्रत्याशी हैं। सोमवार को रालोद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन नगर की नाला पटरी के निकट एमएसके रोड पर किया गया था। हालांकि इस दौरान रालोद प्रत्याशी ने अनुमति भी ली थी। सचल दल द्वारा कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई थी।
सोमवार की रात पुलिस-प्रशासन ने रिकॉर्ड सीडी की गहनता से जांच की और पाया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। कार्यालय के उद्घाटन के दौरान रोड जाम हुआ और नारेबाजी हुई, जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रालोद प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।