{"_id":"6abffbc29f6d9de3e90ee2a4","slug":"sujal-had-provided-the-weapons-for-ankits-murder-shamli-news-c-26-1-sal1002-175317-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुजल ने अंकित की हत्या के लिए उपलब्ध कराए थे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुजल ने अंकित की हत्या के लिए उपलब्ध कराए थे हथियार
Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। पुलिस के अनुसार, सोनीपत निवासी सुजल ने हत्या में मारे गए शूटर मोहित और सुमित को वारदात के लिए पिस्टल, तमंचे और बाइक उपलब्ध कराई थी। पुलिस अब सुजल की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुजल के साथ दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया रोहित भी मौजूद था। जांच में सुजल की भूमिका के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सुजल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।