शामली। प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार शाम थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव लपराना, नया गांव और टपराना में 68 लाख रुपये की लागत की सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब गुंडाराज, दहशतगर्दी, माफिया राज का खात्मा हो चुका है। प्रदेश अब सुशासन की राह पर तेजी से बढ़ता हुआ विकास की ओर दौड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में सुशासन स्थापित करने पूरा का श्रेय सीएम योगी को दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी, हरेंद्र लपराना, विशेष सरोहा, किरणपाल कश्यप, ओमवीर सिंह, विजयपाल, बृजेश सिंह, सतपाल सिंह, नरेश सिंह, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव नया गांव में सडक के लोकापर्ण कार्यक्रम में भाग लेते ग्रामीण- फोटो : SHAMLI