{"_id":"5ee5171e8ebc3e431428a335","slug":"sugarcane-laden-tractor-trails-jammed-many-places-shamli-news-mrt4863042144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों से कई जगह जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों से कई जगह जाम
विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शनिवार सुबह दस बजे बायलर में तकनीकी खराबी आने के बाद अपर दोआब चीनी मिल बंद हो गई। इससे शहर के मुख्य मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हो गई। इसके चलते लगे जाम से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गत वर्ष शामली चीनी मिल दो जून को गन्ना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो गई थी। इस बार अधिक गन्ना पैदावार से जिले की शामली मिल का पेेराई सत्र अभी तक जारी है। पिछले एक सप्ताह से मिल में अधिक गन्ना आ जाने से अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं।
मिल यार्ड से लेकर मिल रोड, अग्रसेन पार्क हनुमान रोड पर स्टेट बैंक, शहर के अग्रसेन पार्क से लेकर शिवचौक तक व कोतवाली रोड से हनुमान धाम तक गन्ने के वाहनों से जाम के हालत बने रहे। मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा का कहना है कि शनिवार को सुबह दस बजे बॉयलर में तकनीकी खराबी आ जाने से मिल बंद होगई। चीनी मिल यार्ड में फिलहाल मात्र सात हजार क्विंटल अवशेष है। मिल चालू होने के बाद मात्र तीन चार घंटे में अवशेष गन्ने की पेराई करके मिल बंद हो जाएगी।
इनसेट
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल ने इस साल एक करोड़ 20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है जबकि गत वर्ष एक करोड़ आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी।
विज्ञापन
थानाभवन मिल ने इस साल एक करोड़ 53 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है, जबकि गत वर्ष एक करोड़ 39 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
ऊन मिल ने इस साल एक करोड़ 5 लाख 6 हजार क्विंटल गन्ने की पेेराई की है, जबकि गत वर्ष 83 लाख 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। उनका कहना है कि शामली मिल का इस साल का गन्ना पेराई सत्र अगले 24 घंटे में समाप्त हो जाएगा।

शामली में एमएस का रोड पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक स्थित बाजार में ग्राहकों की लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली में मिल रोड पर गन्ने की बुग्गियों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI