फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane department to investigate 75 lakh scam afresh

घोटाले की शून्य से जांच करेगा गन्ना विभाग

Fri, 10 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane department to investigate 75 lakh scam afresh
थानाभवन। हाल ही सामने आए गन्ना समिति में 75 लाख रुपये के घोटाले के मामले में अब गन्ना विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी है। गन्ना विभाग का दावा है कि इस मामले की वह शुरूआत से जांच करेंगे। सबसे पहले पुरानी जांच समिति से उनके तथ्य आदि बिंदुओं पर जानकारी मांगी जाएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन

गन्ना समिति कार्यालय से खतौली के एक बैंक में डाले गए एक करोड़ 32 लाख 21 हजार रूपये में से 75 लाख रुपये का घपला सामने आया था। इसमें समिति की ओर से कथित तौर पर चार फर्जी कंपनियों को 75 लाख रुपये डाले गए थे। मामला प्रकाश में आने के बाद वर्तमान सचिव की ओर से थाने में तत्कालीन सचिव, लेेखाकार सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही समिति ने लेखाकार के फंड पर भी रोक लगा दी थी। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसके अलावा गन्ना विभाग अब अपने स्तर से भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पहले गन्ना समिति ने जो जांच कर मुकदमा दर्ज कराया है, उसकी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद गन्ना विभाग अपनी जांच कमेटी बनाकर प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के साथ बैंक से भी पूरी जानकारी एकत्र की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed