फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane crisis in front of sugar mills in the district

Shamli News: जिले की चीनी मिलों के सामने गन्ना संकट बना

Wed, 03 Apr 2024 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crisis in front of sugar mills in the district
शामली। जिले की चीनी मिलों के सामने नो केन की समस्या आने लगी है। थानाभवन चीनी मिल के सामने नोकेन की स्थित है। इसी सप्ताह थानाभवन और ऊन चीनी मिलों के 100 से ज्यादा खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। दोनों चीनी मिलें इसी सप्ताह कभी भी बंद हो जाएंगी। शामली चीनी मिल अप्रैल के तीसरे सप्ताह में बंद होने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल का पेराई एक दिसंबर को चालू हुआ था। थानाभवन चीनी मिल एक नवंबर और ऊन चीनी मिल ने पांच नवंबर को अपना पेराई सत्र चालू किया था। शामली मिल चार माह में 67 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। एक नवंबर से चालू हुई थानाभवन चीनी मिल पिछले पांच माह में एक करोड़ दस लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मगर अब थानाभवन चीनी मिल के सामने नोकेन की स्थिति बनी है। गन्ना इकट्ठा होने के बाद चीनी मिल को चालू किया जाएगा। इसी प्रकार ऊन मिल भी 87 लाख 70 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि चीनी मिल बंद करने का दूसरा नोटिस गत 30 मार्च को दिया था। तीसरे नोटिस में चीनी मिल बंद कर दिया जाएगा। ऊन चीनी मिल एक करोड़ दस लाख क्विंटल और ऊन मिल 87 लाख 70 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। ऊन चीनी मिल के 90 कुल खरीद केंद्रों में 75 खरीद केद्र बंद हो चुके हैं। इसी प्रकार थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह के मुताबिक, थानाभवन 76 खरीद केद्रों में से 25 खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। थानाभवन चीनी मिल मंगलवार को नोकेन में सुबह सात बजे बंद हो गई। मंगलवार शाम चार बजे गन्ना इकट्ठा करके चालू किया। थानाभवन-ऊन चीनी मिल इस सप्ताह में कभी भी बंद होने की संभावना है। गन्ना उपप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शामली चीनी मिल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अपना पेराई सत्र समाप्त कर देगी। मिल 76 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मिल को 80 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


-----------------------


जिले की चीनी मिलों का गन्ना पेराई का आंकड़ा
मिले- -गन्ना पेराई किया लाख क्विंटल में
-शामली- -67 लाख क्विंटल
ऊन- -87 लाख 70 हजार क्विंटल
थानाभवन- 1 कराेड़ 10 लाख क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed