फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane committee bans the indent of the mill

गन्ना समिति ने मिल के इंडेंट पर लगाई रोक

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee bans the indent of the mill
गन्ना समिति ने मिल के इंडेंट पर लगाई रोक
विज्ञापन

शामली। कोरोना कर्फ्यू के दौरान पिछले चौथे दिन बाद भी शहर में गन्ना लदे वाहनों से राहत नहीं मिल पाई है। हालात यह हो गए है कि शहर के मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड फाटक, शहर से गुजरने वाले एमएसएके रोड पर विजय चौक से लेकर धीमानपुरा फाटक पार गुरुद्वारा, पंजाबी कालोनी मोड़ से आगे तक गन्ने के लदे वाहनों की संख्या पहुंच गई है। गन्ने के वाहनों की संख्या को देखते हुए शामली गन्ना सहकारी समिति ने चीनी मिल के गन्ना इंडेंट पर रोक लगा दी गई है। गन्ना लदे वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था करनी पड़ी है।
बुधवार को शहर के मुख्य मार्गों से लेकर शामली मिल में आने वाले मार्गों पर गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। गन्ने लदे वाहनों की संख्या को देखते हुए शहर के मिल रोड, अग्रसेन पार्क, शिवचौक, कोतवाली रोड, अस्पताल एवं बुढ़ाना रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड से फव्वारा चौक से विजय चौक, दूसरी ओर शहर के अग्रसेन पार्क, शिवचौक से धीमानपुरा फाटक पार गुरुद्वारा रोड, पंजाबी कालोनी से लेकर कुड़ाना मोड़ व मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड स्थित चीनी मिल गेट से लेकर गली वोहरा वाली के मोड़ से लेकर अस्पताल रोड हनुमान धाम रोड कोतवाली गेट तक गन्ने के ट्रैक्टर ट्राली की लंबी लाइनें लगी रही। हालांकि शहर में लॉकडाउन के चलते छोटे-बडे़ वाहनों की आवाजाही कम है। फिर भी में शहर में जाम के इस कदर हालात बने गए है। गन्ना लदे वाहनों को देखते हुए यातायात बनाने के लिए पुलिस की व्यवस्था करनी पड़ी है।
विज्ञापन

- किसान स्वैच्छिक गन्ना पर्ची के गन्ना लेकर आ रहे हैं। क्षमता के अनुुरूप चीनी मिल पेराई कर रही है। चीनी मिल में गन्ना लाने के लिए आपाधापी मची है। किसान गन्ना लेकर आ रहे है। किसान चाहता है कि उनका गन्ना जल्दी खत्म हो जाए, इसलिए चीनी मिल में गन्ना लाने की किसानों की आपाधापी मची है। चौथे दिन गन्ने के वाहनों को देखते हुए शामली गन्ना सहकारी समिति ने शामली मिल के जारी होने वाले गन्ना इंडेंट पर रोक लगा दी है। - कुलदीप पिलानिया, गन्ना महाप्रबंधक शामली चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसान स्वैच्छिक गन्ना पर्ची पर तिथि डालकर मिल में गन्ना लेकर आ रहे है। जिससे से शहर में गन्नेे का जाम लग गया है। शहर का जाम खत्म न होने पर शामली मिल का गन्ने का इंडेंट समिति स्वीकार नहीं करेगा। - मुकेश राठी, विशेष सचिव, शामली गन्ना सहकारी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed