फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mills started closing down, 20 lakh quintals of sugarcane is standing in the fields

Shamli News: बंद होने लगीं चीनी मिलें, 20 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा

Wed, 09 Apr 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills started closing down, 20 lakh quintals of sugarcane is standing in the fields
शामली। जिले की थानाभवन और ऊन चीनी मिल बंद चुकी हैं, जबकि शामली क्षेत्र में 20 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। शामली मिल मई के प्रथम सप्ताह में 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने के बाद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हर साल करीब सात करोड़ 50 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन होता है। कुल गन्ना उत्पादन का 15 प्रतिशत एक करोड़ पचास लाख क्विंटल गन्ना बीज में उपयोग होता है। 3.50 लाख क्विंटल गन्ना जिले शामली, थानाभवन, ऊन और दूसरी जिले की खतौली, तितावी, बुढ़ाना, शेरमउ और कांधला क्षेत्र के गांवों का गन्ना रमाला चीनी मिल को पेराई मिल के लिए जाता है। ढाई करोड़ क्विंटल जिले की खांडसारी इकाई कोल्हू क्रेशर को पेराई के लिए जाता है।
विज्ञापन

जिले में 75 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने का उत्पादन होता है। जिले की उत्पादकता 1036 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले की थानाभवन चीनी मिल एक करोड़ छह लाख क्विंटल गन्ना, ऊन चीनी मिल 88 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो चुकी है। शामली मिल 73 लाख 17 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि पिछले साल शामली चीनी मिल का गन्ना ऊन, देवबंद, मंसूरपुर चीनी मिलो को भेजा है। शामली मिल पिछले साल पेराई सत्र में 74.60 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर पाई थी। गन्ना विभाग के अनुसार इस बार शामली चीनी मिल क्षेत्र में बीस लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। शामली चीनी मिल मई के प्रथम सप्ताह में पेराई सत्र समाप्त समाप्त होगा। मिल प्रबंधन का दावा है कि इस बार शामली मिल 95 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हू और क्रशरों ने 2.38 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई : इस बार जिले में पांच खांडसारी इकाई और 260 कोल्हू दो लाख 38 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर पाई है। सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 232 कोल्हू की अपेक्षा इस साल 260 कोल्हू और पांच क्रशर एवं खाडसारी इकाई चली हैं। दो खांडसारी इकाई बंद हो चुकी है।

मांग की तुलना में कम मिला गन्ना : मांग के अनुरूप चीनी मिलों को इस साल कम गन्ने की आपूर्ति हुई। डीसीओ रणजीत सिंह कुश्वाह के अनुसार शामली मिल 128.40 लाख के सापेक्ष 74 लाख 16 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुका है। मिल अभी जारी है और मई तक चलेगी। थानाभवन चीनी मिल 1.62 लाख क्विंटल के सापेक्ष एक करोड़ 6 लाख 95 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करके बंद हो चुकी है। ऊन चीनी मिल 124.46 लाख किवंटल गन्ने की मांग के सापेक्ष 83 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। शामली गन्ना सहकारी समिति से शामली थानाभवन, ऊन को आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed