फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mill's effigy burnt, altercation with police

Shamli News: चीनी मिल का पुतला फूंका, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill's effigy burnt, altercation with police
थानाभवन के शुगर मिल में बजाज ग्रुप का पुतला जलाते सयुंक्त किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ता । - फोटो : samvad
थानाभवन। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर थानाभवन शुगर मिल पर किसानों का धरना 11वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने शुगर मिल के पुतले की शव यात्रा निकालकर उसका दहन किया। पुलिस ने किसानों से पुतला दहन-प्रदर्शन करने की अनुमति दिखाने को कहा तो किसान गर्मा गए। किसानों और पुलिस में नोकझोंक हुई। किसानों ने साफ कहा कि गन्ना भुगतान मूल्य भुगतान और धरनारत किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस होने के बाद वह जाएंगे। थानाभवन शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा है। बुधवार को धरनास्थल पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री सुनील कुमार, रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष बबलू राणा, बबीता आदि पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांग को सही बताते हुए हुए हर तरह से आंदोलन में साथ रहने की घोषणा की। युवा जिलाध्यक्ष विक्की कसेरवा, कर्णी सेना के राष्ट्रीय मंत्री मनोज राणा ने भी धरना स्थल पर पहुंच समर्थन दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक किसानों ने धरनास्थल पर बजाज शुगर मिल का पुतला लाकर रख दिया। इसके बाद एक अर्थी पर पुतला रखकर उसकी यात्रा निकालनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को रोकने का प्रयास किया। किसानों से पुतला दहन की अनुमति मांगी। इस दौरान थाना प्रभारी और किसानों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। किसानों ने पुलिस पर भी मिल प्रशासन से मिलीभगत का आरोप लगाया। खूब नारेबाजी की गई। बाद में किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। किसानों ने कहा कि हर हाल में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान लेकर रहेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed