फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students will be familiar with the history of the district

Shamli News: जनपद के इतिहास से परिचित होंगे विद्यार्थी

Wed, 02 Apr 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students will be familiar with the history of the district
​शि​क्षिका पूनम तोमर। ​​शिक्षा की खबर से संबं​धित फोटो
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा तीन व छह के विद्यार्थियों को नए सत्र में जनपद से जुड़े पाठ्यक्रम पढ़ने को मिलेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने नए सत्र से एक किताब के पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया है। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन में जिले का योगदान, इतिहास, भूगोल और संस्कृति से बचे परिचित होंगे। परिषदीय विद्यालयों में छह सालों से एनसीईआरटी की पुस्तकें भी पढ़ाई जा रही हैं। कक्षा एक से आठ तक लगभग सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकें चल रही है। नए सत्र से परिषद ने कक्षा तीन व छह के एक पुस्तक में यूपी स्पेशल पाठ्यक्रम जोड़ा है। इस पाठ्यक्रम के जरिए बच्चों को यूपी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। परिवर्तित पाठ्यक्रम में बच्चों को अपने जिले के संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी। स्वतंत्रता आंदोलन में जिले का योगदान, महापुरुषों की जीवनी और जिले के तीर्थस्थल, इतिहास, भूगोल आदि को इसमें शामिल किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने पाठ्यक्रम को बच्चों के हित में बताया है। शिक्षकों का कहना है कि इससे बच्चों को जनपद के संबंध में पूरी जानकारी हो पाएगी।

शिक्षिका पूनम तोमर। शिक्षा की खबर से संबंधित फोटो

शिक्षिका पूनम तोमर। शिक्षा की खबर से संबंधित फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed