{"_id":"62bde77f5ea51653c90d8c07","slug":"students-studying-in-190-schools-sitting-on-sackcloth-shamli-news-mrt595102871","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 विद्यालयों में नहीं फर्नीचर, टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 विद्यालयों में नहीं फर्नीचर, टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे बच्चे
विज्ञापन
शामली प्राथमिक स्कूल में टाट पट्टी पर बैठ कर पढ़ाई करते बच्चे।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में टाट-पट्टी के स्थान पर बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शासन ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अगस्त तक यह कार्य पूरा करने के लिए कहा है। जिले की स्थिति देखें तो करीब 190 विद्यालय ऐसे हैं, जहां अभी फर्नीचर नहीं है और बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश शासन स्तर से दिए हैं। इसके तहत शासन ने ऑपरेेशन कायाकल्प के तहत टाट पट्टी की व्यवस्था खत्म कर सभी विद्यालयों में कुर्सी, मेज, बेंच आदि फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। शासन का मानना है कि बच्चे फर्श के बजाए फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई करेंगे, तो विद्यालयों के स्तर में भी सुधार आएगा। वहीं, बच्चों के मन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बच्चे और ज्यादा बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे।
इसे देखते हुए शासन ने अगस्त तक सभी विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद को दिए हैं। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से 596 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 190 विद्यालय ऐसे हैं, जहां आज भी बच्चे फर्श पर टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। टाट पट्टी पर बैठने से गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। ठंड के मौसम में फर्श ठंडा होने से ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण राहुल कुमार ने बताया कि शासन के सभी विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश हैं। ज्यादातर विद्यालयों में फर्नीचर है। शासन स्तर से जैसे ही बजट प्राप्त होगा, फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत निधि से भी फर्नीचर उपलब्ध कराने के प्रयास चल रहे हैं।