{"_id":"68054346f7f0a9e4d70394f6","slug":"students-of-115-schools-will-become-charioteers-of-the-environment-shamli-news-c-26-1-aur1003-140559-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पर्यावरण के सारथी बनेंगे 115 स्कूलों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पर्यावरण के सारथी बनेंगे 115 स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन
शामली। जनपद के 115 माध्यमिक स्कूलों में नए शिक्षा सत्र में पर्यावरण क्लब का नए सिरे से गठन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय छोड़कर जा चुके छात्रों के स्थान पर नए छात्रों को शामिल करना है, ताकि उन्हें पर्यावरण मित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।
पूर्व में गठित पर्यावरण क्लबों में शामिल कई छात्र अगली कक्षाओं में आ जाने या विद्यालय छोड़ देने के कारण क्लब से अलग हो गए हैं। इस वजह से सदस्यों की संख्या कम हो गई है और पर्यावरण संबंधी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने नए सत्र में प्रत्येक कक्षा से कुछ छात्र-छात्राओं को पर्यावरण मित्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
ये पर्यावरण मित्र अपने सहपाठियों के साथ मिलकर स्कूलों में नियमित रूप से पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संचयन और स्वच्छता जैसे कार्यों का संचालन करेंगे।