फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students made aware by making poster

रासेयो की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर किया जागरूक

Tue, 28 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students made aware by making poster
छात्रा प्रियंका वर्मा द्वारा बनाया पोस्टर - फोटो : SHAMLI
छात्राओं ने पोस्टर बनाकर किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने यकृत सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम केयर फ़ॉर लीवर के तहत पोस्टर बनाकर जागरूक किया।
मंगलवार को जिला नोडल अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्राओं ने पोस्टर बनाकर हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं हेमा ठाकुर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला, खुशी वर्मा विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना, प्रियंका वर्मा चौधरी अतर सिंह डिग्री कालेज थानाभवन के पोस्टर सराहनीय रहे।
विज्ञापन

डा. अजय बाबू शर्मा ने कहा कि लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। इसे शरीर की केमिकल फैक्टरी भी कहा जाता है क्योंकि यह आवश्यक जैव रसायनों का संश्लेषण कर अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर करने के लिए रक्त में स्रावित कर देती है। फिर रक्त से गुर्दों में छनकर अपशिष्ट शरीर से बाहर हो जाते है। हमें अपने खानपान में टॉक्सिन का ध्यान रखकर अपने रक्त की सुरक्षा करनी चाहिए।

छात्रा खुशी वर्मा द्वारा बनाया पोस्टर

छात्रा खुशी वर्मा द्वारा बनाया पोस्टर- फोटो : SHAMLI

छात्रा हेमा ठाकुर द्वारा बनाया पोस्टर

छात्रा हेमा ठाकुर द्वारा बनाया पोस्टर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed