फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students demonstrated self-defense skills

आत्मरक्षा के कौशल का छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated self-defense skills
कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
आत्मरक्षा के कौशल का छात्राओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के छठें दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए वैधानिक व्यवस्था पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) चमन लाल ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्चन के साथ किया। मार्शल आर्ट ट्रेनिंग प्राप्त कर रहीं स्वयं सेविकाओं ने सीखे हुए आत्मरक्षा कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया। एएसपी ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता युवा बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए अत्यंत आवश्यक है। अपनी शिक्षा के साथ युवा बेटियों को जागरूक रहकर सभी कौशलों में अग्रणी रहने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी संकट और समस्या को अपने परिजनों तथा गुरुजनों के साथ साझा करें। कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बेटियों से सीधा संवाद किया तथा उन्हें स्वयं के अंदर आत्मविश्वास बनाये रखने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय सेवायोजना के जिला नोडल अधिकारी तथा प्रशिक्षण शिविर प्रभारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ. रीनू ने किया। प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन ताईक्वांडो कोच नेहा सिंह ने छात्राओं को एकाग्र होकर शक्ति को केंद्रित कर वार करने तथा हमले से बचाव के गुर सिखाए। प्रतिभागी छात्राओं में शिवानी, गजाला, शिरीन, खुशी वर्मा, शमीना नाज, नाजिया, शिवानी, आसफा, शमा, रेशमा, रितिका चौहान, कोमल, नेहा रानी और वर्षा उपस्थित रहीं। शिविर की व्यवस्थाओं में अभिषेक का विशेष सहयोग रहा तथा बृजपाल सिंह, सुभाष, मसीचरण, पप्पन, कृष्णपाल, गौरव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed