{"_id":"6847343d74e01447b708625b","slug":"students-created-ruckus-in-government-pg-college-thana-bhawan-shamli-news-c-26-1-aur1003-143508-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राजकीय पीजी कॉलेज थानाभवन में विद्यार्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राजकीय पीजी कॉलेज थानाभवन में विद्यार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
थानाभवन में राजकीय महाविद्यालय में के बाहर खड़े विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं । संवाद
थानाभवन। राजकीय महाविद्यालय में एक वर्ष से पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य अब अधर में लटक गया है। कॉलेज में एक वर्ष पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा एनओसी देते हुए अन्य कॉलेजों में दाखिला लेने की बात कही। वहीं छात्र-छात्राओं ने उप-जिलाधिकारी को पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पिछले वर्ष राजकीय पीजी काॅलेज थानाभवन को विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज को संघटक के रूप में संचालित किया गया था, लेकिन हाल में सरकार ने कॉलेज को शासन स्तर से चलाने की घोषणा की है। जिसके चलते पूर्व 147 छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय द्वारा एनओसी देते हुए अन्य कॉलेजों में प्रवेश लेने का आदेश जारी किया है।
सोमवार को मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने तहसीलदार को उप-जिलाधिकारी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। राजकीय महाविद्यालय में पूर्व वर्ष पूर्व में प्राइवेट अध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जानी प्रारंभ हो गई थी। कॉलेज में बीए में 77, बीएससी में 31 और बीकॉम में 37, कुल 147 छात्र-छात्राओं ने दाखिला ले रखा है। अब छात्र-छात्राओं को एनओसी देते हुए अन्य काॅलेजों में दाखिला लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। सूचना पर तहसीलदार रविंद्र कुमार महाविद्यालय पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं से वार्ता की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मांग पत्र देते हुए सभी शिक्षार्थियों को अगले सत्र में भी राजकीय महाविद्यालय थानाभवन में दाखिला दिलाने की गुहार लगाई। छात्र-छात्राओं ने शाकंभरी विश्वविद्यालय के नाम भी एक पत्र मौजूदा विद्यालय प्रधानाचार्य निशांत कुमार सैनी को सौंपते हुए सभी छात्र-छात्राओं को अगले सत्र में भी कॉलेज में ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए दाखिला देने की मांग की।
विज्ञापन
तहसीलदार रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। अग्रिम आदेशों पर ही कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य निशांत कुमार सैनी ने बताया नई व्यवस्था में छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय ही आसपास कॉलेजों में प्रवेश दिलवाएगा। इस दौरान छात्र सत्या, हर्ष सैनी, मसूद, शिवम, मारुफ, सलीम सचिन आशिष, प्रिया, अनुष्का, शैली, मोनिशा, आरती तनिष्का, सना रहे।