Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Students and runners all run in the run for unity

-- पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिट के तहत जिले भर में नेता, अफसर छात्र- छात्राएं दौडे

Fri, 01 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students and runners all run in the run for unity
शामली राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन दौड में भाग लेते सांसद प्रदीप चौधरी व भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली, थानाभवन। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी के तहत जिले भर में नेता, अफसर और छात्र-छात्राओं ने दौड़ में शिरकत की।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को रन फार यूनिटी के तहत हनुमानधाम स्थित महाराजा अग्रसेन बारात घर में सभा में भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता में हुई सभा में सांसद प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामजीलाल कश्यप, डा. मनोज शर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राजन बत्रा ने किया गया। इसके बाद सांसद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान धाम, वर्मा मार्केट हनुमान रोड, नया बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक से शुरू होकर नेताजी सुभाष चौक तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन

करनाल रोड स्थित आर के इंटर कालेज में सुबह 8.30 बजे डीएम अखिलेश कुमार सिंह, एसपी अजय कुमार पांडे ने रनफार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। कालेज के मुख्य गेट से शुरू होकर दौड़ विजय चौक, फव्वारा चौक, वीवीइंटर कालेज से वापस आरके इंटर कालेज में समाप्त हुई। दौड़ में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, डीएम, एसपी, डीआईओएस, एएसपी शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह व सहदेव सिंह ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में पुष्पेद्र कुमार, रितेंद्र कुुमार, नीरज बेनीवाल, निखिल कुमार, रजनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधम सिंह स्टेडियम मेें खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, कबड्डी कोच संजू मलिक, गिरीराज सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, धीरज सिंह आदि मौजूूद रहे।

थानाभवन कस्बे में भी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती के मौके पर क्षेत्र के स्कूल व कॉलेजों में कार्यक्रम हुए। होली मदर एकेडमी में वाद-विवाद व खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हम सबका एक ही नारा, हिंदू-मुस्लिम में हो भाईचारा, अनेकता में एकता की विशेषता आदि नारे लगाए। स्कूल चेयरमैन संगीत गोयल, विनीत कुमार, हिमानी राणा, शिखा राणा, अंजू, पूजा तायल, डॉयरेक्टर आकाश गोयल आदि मौजूद रहे। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सरदार पटेल को याद किया। प्राचार्य नीरज रानी ने छात्राओं को सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी। डीएन पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, सुधीर कुमार, निखिल पांचाल, आशीष तिवारी, ललित कुमार, कनक, शबाना, रवीना, नेहा, ज्योति, पारुल, अमिता आदि मौजूद रहे।

शामली  राष्ट्रीय एकता  दिवस पर मैराथन दौड  में भाग लेती छात्राऐ

शामली राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन दौड में भाग लेती छात्राऐ- फोटो : SHAMLI

शामली आर के इन्टर कॉलेज में आयोजित  राष्ट्रीय एकता  दिवस पर मैराथन दौड भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली आर के इन्टर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन दौड भाग लेते पुलिस कर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली आर के इन्टर कॉलेज में आयोजित  राष्ट्रीय एकता  दिवस पर मैराथन दौड भाग में भाग  डीएम एसपी

शामली आर के इन्टर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन दौड भाग में भाग डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed