Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student taken to a hotel and raped after being made to wear a burqa; FIR registered.

Shamli News: बुर्का पहनाकर छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Nov 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 18 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student taken to a hotel and raped after being made to wear a burqa; FIR registered.
कैराना में पकड़ा गया छात्रा के साथ अनैतिक संबंध बनाने का आरोपी-पुलिस - फोटो : Archive
कैराना। बीए की छात्रा को बहला-फुसलाकर बुर्के में होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मुस्लिम युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहीं, युवक की पिटाई करने के मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर पानीपत रोड पर ऊंचा गांव आश्रम के पास हिंदू संगठन के युवकों ने पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास एक युवक को पकड़ लिया था। युवक के साथ बीए की छात्रा थी, जिसे उसने बुर्का पहना रखा था। युवको ने आरोपी की पिटाई कर दी थी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी जैकब निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, कैराना के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया गया है। युवक की पिटाई के मामले की भी जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचा गांव आश्रम के महाराज डॉक्टर गौतम नाथ योगी का कहना है कि हिंदू समाज की बेटी को दूसरे वर्ग का युवक बुर्का पहनाकर ले जा रहा था। इसमें सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed