Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student murdered and burnt body, two accomplices arrested

Shamli News: छात्र की हत्या कर शव जलाया, दो साथी गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Student murdered and burnt body, two accomplices arrested
शामली के माजरा  रोड निवासी छात्र कमल का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : आग बुझाते पुलिस कर्मी व कस्बावासी।
शामली। शहर के माजरा रोड नई बस्ती निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल की उसके तीन दोस्तों ने हत्या कर पेट्रोल डालकर शव जला दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अधजली हालत में शव को गंदेवड़ा संगम के पास से बरामद किया। एसपी के अनुसार एक छात्रा से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में छात्र की हत्या की गई है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सुरेंद्र रोहिला का 16 वर्षीय पुत्र कमल दो दिन पहले बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से साइकिल पर गया था। वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जिसमें उसकी साइकिल मुंडेट कला गांव के पास मिली थी। पिता ने आदर्श मंडी थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि छात्र के मोहल्ले में रहने वाले हर्ष और गांव मुंडेट कला निवासी मंजीत काे गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य आरोपी तुषार निवासी दयानंद नगर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपियों ने छात्र के साथ पहले मारपीट की। सिर दीवार में लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को बाइक पर गंदेवड़ा संगम के पास ले गए। आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपियों की निशानदेही पर छात्र का शव देर रात में अधजली हालत में बरामद कर लिया गया। छात्र का मोबाइल फोन घटनास्थल के निकट से बरामद हुआ है। मृतक छात्र और आरोपी आपस में दोस्त है। पूर्व में भी उनके बीच मारपीट हुई थी।

शामली  के माजरा  रोड निवासी छात्र कमल का फाइल फोटो । संवाद

शामली के माजरा  रोड निवासी छात्र कमल का फाइल फोटो । संवाद- फोटो : आग बुझाते पुलिस कर्मी व कस्बावासी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed