फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strong wind increased people's headaches, increased patients in hospitals

Shamli News: तेज हवा ने बढ़ाया लोगों का सिर दर्द, अस्पतालों में बढ़े मरीज

Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Strong wind increased people's headaches, increased patients in hospitals
शामली। जिले में चल रही तेज हवा ने लोगों का सिर दर्द बढ़ा दिया है, जिससे अस्पतालों में सिर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल व सीएचसी में रोजाना सिर में दर्द रहने के मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा नजला, खांसी व वायरल बुखार के मरीज भी कम नहीं हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है मौसम में बदलाव और तेज हवा चलने के कारण मरीजों में सिर दर्द होने की समस्या बढ़ी है। लोगों को हवा से बचाव करना चाहिए। अगर लगातार दर्द बना रहता है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन

जिले में पिछले सप्ताह तेज चटक धूप निकलने से मौसम में गर्माहट बनी थी। मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने कम कर दिए थे। इसके बाद बूंदाबांदी हुई और कई दिन बादल छाये रहने से मौसम फिर बदल गया था। अब पिछले तीन दिन से मौसम ने फिर करवट बदली है। तीन दिन से धूप तो निकल रही है, लेकिन साथ ही तेज हवा चल रही है। इससे धूप निकलने के बाद भी मौसम में ठंड बनी है। इसका प्रतिकूल असर लोगाें के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज लगातार आ रहे हैं। अब तेज हवा चलने के कारण अस्पतालों में सिर में दर्द होने की समस्या को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 30 से 35 मरीज सिर में दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा चलने और मौसम में बदलाव के कारण लोग खानपान व कपड़े पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं, जिस कारण बीमार हो रहे हैं। पिछले सप्ताह तक सिर में दर्द के मरीज 10-12 आते थे, लेकिन अब 25-30 मरीज रोज आ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में धूप निकलने से लोग समझ रहे हैं कि मौसम गर्म हो गया है, इसलिए कपड़े पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही धूप निकल रही हो, लेकिन जिस तरह से तेज हवा चल रही है। वह ठंडी होने के कारण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है। इससे बचाव के लिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय ऊनी व गर्म कपड़े पहनने चाहिएं। सुबह-शाम तो ठंड से बचाव करना जरूरी है। मरीजों को भी ठंही हवा से बचाव करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

---
बचाव:
-घर से बाहर निकलते समय ऊनी व गर्म कपड़े पहनें।
-ठंडी चीजे खाने पीने से परहेज करें।
- बार-बार पानी में भीगने से बचें।
- नमी वाले कपड़े न पहनें, अच्छी तरह से सूखे हुए कपड़े पहनें।
- सिर में दर्द होने पर गुनगुना पानी पीयें।
- खुद से दर्द निवारक दवा न लें, चिकित्सक की सलाह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed