{"_id":"6089a23e8ebc3e246b0d86fe","slug":"strong-sunlight-and-hot-air-did-a-lot-of-trouble-shamli-news-mrt5363825124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप और गरम हवा ने किया हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप और गरम हवा ने किया हाल बेहाल
विज्ञापन
शामली। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। तेज धूप और 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने लोगों को परेशान किया। अगले दो दिन के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
पांच दिन से गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है। बुधवार को दिन निकलते ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर बारह बजे से लेकर चार बजे तक गर्मी के चलते लोग अपने घरों में दुबक रहे। चार बजे के बाद बाजारों में लोग अपनी खरीददारी के लिए निकले। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 किमी प्रति घंटे से गरम हवा चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बाद शुक्रवार को तापमान गिरना शुरू हो जाएगा।
इस तरह बढ़ रहा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
28 अप्रैल 41 डिग्री 23 डिग्री
27 अप्रैल 41 डिग्री 23 डिग्री
26 अप्रैल 39 डिग्री 21 डिग्री
25 अप्रैल 38 डिग्री 18 डिग्री
24 अप्रैल 34 डिग्री 18 डिग्री
23 अप्रैल 30 डिग्री 17 डिग्री