मार्ग निर्माण का आश्वासन देकर समाप्त कराया धरना
चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग निर्माण को लेकर शुरू हुआ धरना एवं भूख हड़ताल बृहस्पतिवार रात को समाप्त करा दी। एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा ने अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
चौसाना-बिड़ौली मार्ग के निर्माण को लेकर यमुना खादर समिति के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे। समिति के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। समिति के कार्यकर्ता मजबूर होकर धरने पर बैठे। बृहस्पतिवार की रात एसडीएम मणि अरोड़ा मौके पर पहुंची। उन्होंने बातचीत कर मार्ग निर्माण का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं, भूख हड़ताल कर रहे अश्वनी शर्मा को भी जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराई।

बिडौली में धरना व भूख हडताल पर बैठे ग्रामीणो जूस पिला कर धरना खतम करवाते तहसीलदार- फोटो : SHAMLI