{"_id":"6924af8e4c0e1e14db036fe9","slug":"strike-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-154296-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सफाई कर्मचारियों की पांचवें दिन भी हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सफाई कर्मचारियों की पांचवें दिन भी हड़ताल जारी
विज्ञापन
झिंझाना। हड़ताल के पांचवें दिन अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सफाई कर्मचारी हड़ताल खोलने को तैयार हो गए, लेकिन हटाए गए तीन कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने वापस कार्य पर रखने से मना कर दिया। बाद में सभी सफाई कर्मचारी फिर धरने पर बैठ गए।
सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में सीओ कैराना श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना, ईओ समीर कश्यप, एसआई अनुज फोगट ने सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्तियों में आनंद चंचल आदि से वार्ता कर उनकी सभी मांगों को मान लिया गया, जिसमें सभी कर्मचारी अधिशासी अधिकारी का ही आदेश मानेंगे। भूमि पर कूड़ा नहीं डालेगा और कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार तथा बदतमीजी नहीं की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों में लिखित में लेकर अपनी हड़ताल वापस करने का एलान भी कर दिया।
बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने मांगें मानते हुए कहा कि हटाए गए तीनों सफाई कर्मचारियों को नहीं रखा जाएगा। उनके परिवार के अन्य तीन कर्मचारियों को रख लेंगे। यह बात सामने आते ही वार्ता को आए सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया। बाद में अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने भी सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में सभी सफाई कर्मचारी नगर पंचायत से वापस मोहल्ला माजरा स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में जाकर धरने पर बैठ गए। मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।