फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Straw wells, fire Bitodon

भूसे के कूपों, बिटोड़ों में लगी आग

Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Straw wells, fire Bitodon
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। सकौती नाईनंगला में मंगलवार दोपहर सड़क के किनारे लगे बिटोडे़ और भूसे के कूप में आग लग गयी। जिसकी चपेट में आने से करीब सौ से अधिक बिटोडे़ व भूस के कूप जलकर राख हो गये। आग गांव की ओर बढ़ता देख ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ऊन ब्लाक के गाव सकौती नाईनंगला में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे यमुना नदी के किनारे बनी सड़क पर लगे बिटोडे़ और पशुओं के चारे के लिये बने कूप में अचानक आग लग गयी। आग एक बिटौडे़ से दूसरे में लगती चली गई। जिससे सौ से अधिक बिटोडे़ और कूप जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके। जिसके बाद मौके पर पहुंची चौसाना पुलिस ने दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से करीब दो से तीन लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दो मकानों में लगी आग
थानाभवन। गांव उस्मानपुर में अज्ञात कारणों से दो मकानों में लगी आग से हजारों का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थानाभवन के गांव उस्मानपुर निवासी अयूब के मकान पर रखे छप्पर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के विकराल रूप ने पास ही स्थित जयवीर पुत्र ओमप्रकाश के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर भीड़ ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। अयूब के मकान में छप्पर के नीचे चारा मशीन आदि सामान रखा था आग में इंधन व सामान जल कर राख हो गया वहीं जयवीर के मकान में लगी आग से घर का कीमती सामान कपडे़, चारपाई आदि सामान जलकर राख हो गया।


जयवीर के घर के आंगन में बंधे पशुओं को समय रहते ग्रामीणों ने खोल लिया जिससे उनकी जान बच गयी। आग बुझाने के प्रयास में एक महिला इसराना झुलस गयी। ग्रामीणों ने गरीब परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed