{"_id":"67feb27d956065fd88062b49","slug":"stomach-is-getting-upset-due-to-changing-weather-itching-also-increased-shamli-news-c-26-1-sal1002-140278-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बदलते मौसम में खराब हो रहा पेट, खाज-खुजली भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बदलते मौसम में खराब हो रहा पेट, खाज-खुजली भी बढ़ी
विज्ञापन
शामली। बदलते मौसम में तेज धूप और बढ़ती गर्मी से पेट संबंधी समस्याओं के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। हर रोज 200 से अधिक मरीज त्वचा और पेट रोग संबंधी पहुंच रहे हैं जबकि कुछ दिन पहले यह आंकड़ा 100 के आसपास था। चिकित्सक बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि दिन में धूप निकलने से इसकी लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय अगर थोड़ी लापरवाही बरती तो बुखार, उल्टी, पेट दर्द की समस्या बढ़ रही है। मरीजों की सलाह दी जा रही है कि धूप में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर को ढककर निकलें। हल्का खानपान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सुबह से शाम तक ताजा और हल्का भोजन करना चाहिए।
शरीर पर खुजली, लाल दाने बन रहे
डॉ. सानिया मिर्जा का कहना है कि तेज धूप की वजह से लोग त्वचा संबंधी रोग से ग्रस्त हो रहे हैं। इसमें शरीर पर लाल धब्बा, खुजली, दाने आदि की दिक्कत मरीजों में मिल रही है। चिकित्सकों की सलाह में सनस्क्रीम लोशन का प्रयोग करें। घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढककर बाहर निकलें।