{"_id":"63388ef901549238ed653840","slug":"stolen-ashtadhatu-idol-recovered-from-jain-temple-shamli-news-mrt607798830","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर से चोरी अष्टधातु की मूर्ति बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मंदिर से चोरी अष्टधातु की मूर्ति बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली के गांव भैंसवाल गांव के जैन मंदिर में हुई चोरी के खुलासे की जानकारी देते एएसपी ओपी सिंह।
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित जैन मंदिर में शुक्रवार रात हुई अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दोनों मूर्ति बरामद कर ली।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल स्थित 150 वर्ष पुराने जैन मंदिर के गर्भगृह में पिछले करीब एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते गर्भगृह में रखी गई मूर्तियों को अन्य स्थान पर रखा गया था। अष्टधातु की ये मूर्ति काफी पुरानी व कीमती हैं। शुक्रवार रात मंदिर के पुजारी मनोज मंदिर बंद कर घर चले गए थे। सवेरे जब वह मंदिर खोलने पहुंचे तो देखा कि वहां से वासुपूज्य और महावीर स्वामी की मूर्ति गायब थी। पुजारी ने मामले की सूचना मंदिर कमेटी अध्यक्ष को दी। वह अन्य पदाधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष की सूचना पर गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसी दौरान पुलिस को मंदिर के ऊपरी हिस्से का गेट खुला मिला। जिससे आशंका जताई गई कि बदमाश इसी दरवाजे के रास्ते नीचे आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मंदिर में चोरी की सूचना जैन समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह व सीओ वीरेंद्र सिंह भड़ाना भी मौके पर पहुंचे और मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर समाज के लोगों को शांत किया। एएसपी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम, एसओजी व सर्विलांस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एसपी अभिषेक झा ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गढ़ीपुख्ता पुलिस व एसओजी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शाम के समय पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी ओपी सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इरफान पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला गौशाला रोड थाना कोतवाली शामली पिछले करीब ढाई माह से जैन मंदिर के सामने बन रहे त्यागी भवन में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने मंदिर में रखी मूर्तियों को चोरी करने के लिए रेकी की और वह मूर्ति चोरी के प्रयास में जुट गया। बीती रात वह मंदिर के प्रथम तल पर पहुंचा और वहां लगे गेट को खोलकर रस्सी के सहारे अंदर घुस गया और वहां से अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली है। जैन मंदिर में चोरी का खुलासा होने पर जैन समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए पुलिस अधिकारियों का सम्मान कर उनका आभार जताया।
2005 में भी हुई थी चोरी
कस्बा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में वर्ष 2005 में भी चोरी की वारदात हुई थी। मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्ति चोरी कर ली गईं थीं। इस संबंध में थाने पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस आज तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई और न ही चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियां ही बरामद कर सकी। अब गांव भैंसवाल स्थित जैन मंदिर से भी अष्टधातु की दो प्रतिमाएं चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ गया है। उन्होंने मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।
पूर्व मंत्री ने भी ली घटना की जानकारी
जैन मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्तियां चोरी होने की सूचना पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सपा नेता सुधीर पंवार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना पर रोष जताया। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चोरी की वारदात निंदनीय है, वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर चोरी के मामले का जल्द खुलासा करने की मांग करेंगे।