फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Steps taken towards Shiva Dham with standing, swing, Baikunthi and postal Kanwad

Shamli News: खड़ी, झूला, बैकुंठी और डाक कांवड़ के साथ शिवधाम की ओर बढ़े कदम

Wed, 16 Jul 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Steps taken towards Shiva Dham with standing, swing, Baikunthi and postal Kanwad
शामली में कैराना मार्ग पर कांवड़ लेकर जाते ​शिव भक्त । संवाद - फोटो : जुआ से रामनगर-भैंसोल मार्ग जर्जर व सड़क पर भरा बरसाती पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आता जा रहा है, जिले भर में कांवड़ यात्रा की रौनक और श्रद्धा दोनों बढ़ती जा रही हैं। शामली से बड़ी संख्या में शिवभक्त विभिन्न प्रकार की कांवड़ लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली की ओर रवाना हो रहे हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चित और कठिन मानी जाने वाली खड़ी कांवड़ के साथ-साथ झूला कांवड़, बैकुंठी कांवड़ और डाक कांवड़ भी शामिल हैं।
शिवभक्तों की टोली बोल बम के जयघोष के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने निकली है। पंडित कुशलानंद व प्रभु शंकर शास्त्री के अनुसार, कांवड़ यात्रा सिर्फ शरीर की नहीं, आस्था और संयम की भी परीक्षा है।
विज्ञापन


- डाक कांवड़
इस कांवड़ को शिवभक्त तेज गति से पैदल या दौड़ते हुए लाते हैं। जल को बोतल में रखकर बिना रुके यात्रा की जाती है। इसे यात्रा के दौरान न तो जमीन पर रखा जाता है और न ही कोई ठहराव होता है। डाक कांवड़ में अनुशासन, संयम और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खड़ी कांवड़
यह सबसे कठिन कांवड़ मानी जाती है। इसे यात्रा के दौरान कभी भी जमीन पर नहीं रखा जाता। यदि यात्री थक कर विश्राम करता है, तो कोई दूसरा स्वच्छ व्यक्ति कांवड़ को कंधे पर लेकर खड़ा रहता है। इसमें शारीरिक और मानसिक ताकत की विशेष आवश्यकता होती है।

झूला कांवड़
इसमें भी कांवड़ को जमीन पर नहीं रखा जाता, बल्कि विश्राम के दौरान बांस या पाइप से बने झूले पर टांगा जाता है। यह कांवड़ दिल्ली से मेरठ मार्ग पर काफी प्रचलित है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी पद्धति से जल लेकर जाते हैं।


- बैकुंठी कांवड़
इस कांवड़ में गंगाजल को टोकरी में रखा जाता है, जिसे एक डंडे के दोनों ओर लटकाया जाता है। इसमें एक स्टैंड भी होता है, जिससे इसे कहीं भी स्वच्छ स्थान पर रखा जा सकता है। इस यात्रा की अवधि निश्चित नहीं होती, पर जलाभिषेक महाशिवरात्रि तक अनिवार्य होता है।

शामली में कैराना मार्ग पर कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कैराना मार्ग पर कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद- फोटो : जुआ से रामनगर-भैंसोल मार्ग जर्जर व सड़क पर भरा बरसाती पानी।

शामली में कैराना मार्ग पर कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद

शामली में कैराना मार्ग पर कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त । संवाद- फोटो : जुआ से रामनगर-भैंसोल मार्ग जर्जर व सड़क पर भरा बरसाती पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed