फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Stay away from mental stress

काउंसलरों की ऑनलाइन कार्यशाला हुई

Sat, 06 Jun 2020 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Stay away from mental stress
मानसिक तनाव से दूर रहना होगा
विज्ञापन

शामली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना उप्र यूनिसेफ इंडिया और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुस्कुराएगा इंडिया अभियान के काउंसलर की विशेष ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में राज्य संपर्क अधिकारी डा. अंशुमाली शर्मा ने कहा कि हमें समाज के साथ खड़े रहना है। सभी काउंसलर को मिलकर काम करना है और समाज में मानसिक तनाव को दूर करने का प्रयास करते रहना है। कोरोना के इस संकट के समय हमें लोगों के मानसिक तनाव को दूर करना है। कार्यशाला में प्रदेश के 75 जिलों के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी फोन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के परामर्श का कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। ऑनलाइन कार्यशाला एडिक्शन (धूम्रपान) की समस्या एवं धूम्रपान निवारण पर केंद्रित रही, जिसमें प्रदेश के 250 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य वक्ता मनोचिकित्स डा. नीलम, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन, डा. पीयूष अंटोनी यूनिसेफ, दया शंकर सिंह यूनिसेफ रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग चतुर्वेदी ने किया। कार्यशाला में शामली के मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता डा. अजय बाबू शर्मा, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, डा. वंदना शर्मा, डा. अमितेश कुमार शर्मा, डा. नीरज रानी, डा. नीलम शुक्ला ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed