फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Statement could not be recorded in the case of the agent

आढ़ती के मामले में दर्ज नहीं हो सके बयान

Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Statement could not be recorded in the case of the agent
शामली। सीओ कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ पीने वाले आढ़ती संजय बजाज की हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, एएसपी ने बताया कि इस मामले में उन्हें साक्ष्यों को उपलब्ध कराने और बयान दर्ज कराने के लिए कार्यालय में बुलाया गया है। शनिवार को कोई भी पक्ष कार्यालय में नहीं आया, जिस कारण अभी इस मामले में किसी के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

शहर की पंजाबी कालोनी निवासी आढ़ती संजय बजाज ने शुक्रवार को सीओ सिटी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ पी लिया था। परिजनों के मुताबिक संजय की हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने लेनदेन के मामले में सीओ सिटी प्रदीप सिंह पर संजय पर दबाव बनाने, धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। एएसपी ओपी सिंह को संजय की पत्नी पूजा और राजकुमार की पत्नी अलका ने अलग-अलग दो पत्र एसपी सुकीर्ति माधव के नाम देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

अलका ने भी प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि सीओ सिटी ने उनके पति के साथ भी इसी तरह अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। दोनों प्रार्थना पत्र में बताया कि संजय बजाज व राजकुमार ने अशोक बजाज से कई साल पहले ब्याज पर रकम ली थी, जिसमें कई लाख रुपये वह दे चुके हैं। इसके बाद भी अशोक उन पर साढ़े 16 लाख रुपये की देनदारी बता रहा है। उधर, अशोक बजाज ने का कहना है कि संजय बजाज पर 15 लाख रुपये और राजकुमार उर्फ राजू पर उनके डेढ़ लाख रुपये हैं। उनके द्वारा रकम न लौटाने पर उन्होंने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed