{"_id":"85165a34479c9e0f1310f3456462ea6a","slug":"start-sale-deed-for-land-acquired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिगृहीत भूमि के लिए बैनामा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिगृहीत भूमि के लिए बैनामा शुरू
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली बाईपास की अधिग्रहीत भूमि के लिए कलक्ट्रेट में बैनामा प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सोमवार को सिंभालका गांव के 21 किसानों ने बैनामा के लिए शपथ पत्र जिला प्रशासन को सौंपें। मंगलवार को संबंधी किसानों को बैनामा कराने के बाद धनराशि का चेक सौंपा जाएगा।
दिल्ली - यमुनोत्री फोरलेन के तहत शामली बाईपास प्रस्तावित है। बाईपास में बलवा, ताजपुर सिंभालका, सेहटा, शामली और बनत गांव की 36.6344 हेक्टेयर भूमि किसानों की आ रही है। 15 फरवरी 2014 को बलवा गांव के 30 किसानों के पांच बैनामा शामली बाईपास के किए थे।
बैनामा कराने के बाद किसानों के खाते धनराशि भेजी। केंद्र सरकार के नये भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत चार गुणा सर्किल रेट पर शामली बाईपास के लिए भूमि दिए जाने की सहमति पत्र जिला प्रशासन ने किसानों ने प्राप्त किए। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश राज्य राज मार्ग प्राधिकरण के माध्यम से बाईपास के बैनामा कराने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को शामली बाईपास के लिए बैनामा कराने की अनुमति जिला प्रशासन को पिछले सप्ताह प्राप्त हो गई थी। जिला प्रशासन ने बाईपास की जद में आने वाले गांवों के किसानों का बैनामा का कार्यक्रम जारी किया। सोमवार को ग्राम सिंभालका के 21 किसानों के बैनामा की प्रक्रिया शुरू कर शपथ पत्र लिए।
उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के अवर अभियंता यूडी शर्मा ने बताया सिंभालका गांव के किसानों के शपथ पत्र लिए हैं। किसानों ने शपथ पत्र में कहा वह भूमि का मालिक हैं। इस भूमि पर कोई पर भी ऋण बैंक से नहीं लिया है। सिंभालका गांव के 21 किसानों की भूमि के चार करोड़ रुपये की धनराशि के शपथ पत्र प्राप्त किए हैं।
एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान ने बताया जिला प्रशासन पहले किसानों के शपथ पत्र प्राप्त करेंगे। भूमि का बैनामा कराने के बाद किसानों को चेक दिया जाएगा। उन्होंने बताया मंगलवार को सिंभालका के किसानों के बैनामा कराए जाएंगे। बैनामा कराने के बाद धनराशि का चेक किसानों को दिया जाएगा।