{"_id":"62644030211e4c5044530ffd","slug":"ssp-got-the-police-force-to-conduct-riot-control-rehearsals-shamli-news-mrt585761669","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने पुलिस फोर्स को कराई दंगा नियंत्रण की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने पुलिस फोर्स को कराई दंगा नियंत्रण की रिहर्सल
विज्ञापन
कैराना में दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान दंगाईयों पर पानी की बौछार करती फायर बिग्रेड की गाड़ी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। आगामी ईद-उल-फितर व जगह-जगह शोभायात्राओं के दौरान हुए बवाल को देखते हुए एसएसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण की रिहर्सल कराई। इस दौरान आंदोलनकारियों से निपटने के लिए पुलिस फोर्स को टिप्स भी दिए।
नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में कैराना सर्किल के थाना कांधला, कैराना, झिंझाना व पुलिस लाइन की फोर्स के साथ दंगा नियंत्रण की रिहर्सल की गई। इस दौरान कुछ दंगाई बने लोगों ने नारेबाजी की तो एलआईयू विभाग के कुछ अधिकारी उनके पास पहुंचे। जानकारी लेकर सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दंगाइयों ने लगातार पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, यह सरकार निकम्मी हैं, हमारी मांगे पूरी करो आदि नारे लगाए। जिसके बाद कुछ सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दंगाइयों के पास जाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन के बाद भी जब दंगाई नहीं माने तो उनके ऊपर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। दंगाइयों के पथराव करने के बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए हैंड ग्रेनेड, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस की एक यूनिट ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लाठीचार्ज किया।
रिजर्व में तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज के दौरान घायल प्रदर्शनकारियों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान 12 बोर की गन, आंसू गैस के गोले, बुलेट फायर, डायमंड मार्कर, हैंड ग्रेनेड, पैलेट गन, लाठी पार्टी आदि को रिहर्सल कराया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों समझाया कि दंगाइयों को पहले समझाएं, ज्यादा चोटिल नहीं करें, सिर व अन्य कमजोर अंगों पर लाठी न मारे, कमर से नीचे हिस्से पर लाठी फटकार कर भगाने का प्रयास करें। फायर ब्रिगेड से गर्म पानी की बौछार करें। इस दौरान एडिशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना व सभी एसएचओ और सब इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड फैंकने के प्रदर्शन में पीएसी का जवान घायल
दंगा ड्रिल के दौरान पीएसी के जवान अश्वनी ढाका हैंड ग्रेनेड फेंकने का रिहर्सल कर रहा था। जैसे ही उसने ग्रेनेड का पिन खींचा तो उसके पैर में कोई ठोस और नुकीली वस्तु आकर लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायल जवान को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।

कैराना में दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान दंगाईयों पर आंसू गैस के गोले छोड़ती पुलिस।- फोटो : SHAMLI