{"_id":"6a3ed191fd893512bd098f0e","slug":"sports-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-168517-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: साक्षी, शैली व वंशिका ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: साक्षी, शैली व वंशिका ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में करनाल सड़क स्थित एमएस फार्म हाउस में चल रही तीन दिवसीय यूपी स्टेट वुशु चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी ने बताया कि महिला वर्ग ने अपने भार वर्ग में मेरठ की साक्षी जोहरी ने गोल्ड मेडल जीता। इसी जिले की निशिका भारद्वाज व शक्ति ने ब्रोंज मेडल जीता। इसके अलावा इसी जिले की शैली चौधरी व वंशिका राजपूत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मेरठ के विमानन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। हरदोई के सारांश मिश्रा ने गोल्ड, इसी जिले के अक्षांश मिश्रा ने ब्रोंज मेडल और मोहित सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का तीसरा व अंतिम दिन रहेगा। इस अवसर पर जिला वुशु संघ शामली के सचिव आकाश चौधरी, विपिन देव, गोपाल राज व विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -
वॉलीबॉल मैच स्थगित हुआ
शामली। गांव कुड़ाना में खेल मैदान पर शुक्रवार को होने वाली वॉलीबॉल मैच गर्मी के कारण स्थगित हो गया। यह मैच गांव की अलग-अलग दो टीमों के बीच होना था। आयोजक नीटू ने बताया कि आगामी मैच की जानकारी बाद में तय की जाएगी।