शामली। जेए नेशनल एकेडमी थानाभववन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन 400 मीटर दौड़ में छात्र नवाजिश व छात्रा इल्मा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आदम प्रथम, रजत द्वितीय तथा अबूबकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की श्रेणी में पीहू प्रथम, छवि द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में लड़कों में हुजैफा प्रथम, फैजान द्वितीय और चाहत तृतीय रही, जबकि लड़कियों में अविशा प्रथम, अक्सा द्वितीय और लायबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में लड़कों की श्रेणी में नवाजिश प्रथम, रिहान द्वितीय और अनस तृतीय रहे। वहीं लड़कियों की श्रेणी में इल्मा प्रथम, जिया द्वितीय और अल्शिफ़ा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त 600 मीटर दौड़ (लड़के वर्ग) में दानिश ने प्रथम, सदफ ने द्वितीय और अर्शयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। कॉलेज प्रबंधक मास्टर जाहिद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाती हैं तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जियाउल हक, जावेद तोमर, अस्जद तोमर, भुट्टू प्रधान, हाफिज कामिल, मास्टर आबिद, मास्टर गुफरान, श्रीराम शर्मा, हाजी मुस्तफा व जाकिर प्रधान रहे।