{"_id":"64830f892ee16de6910953c6","slug":"sports-college-apply-online-for-admission-in-class-six-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4144-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज : कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज : कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
Fri, 09 Jun 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 09 Jun 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
शामली। स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक चयन परीक्षा का आयोजन तीन और चार जुलाई को डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में होगा। छात्र की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर अनिमेष सक्सेना ने बताया कि तीन जुलाई को वॉलीबाल एवं बैडमिंटन के लिए बालक-बालिका, क्रिकेट व फुटबॉल के लिए बालक और जूडो के लिए सिर्फ बालिका चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगी। एथलेटिक्स के लिए बालक एवं हॉकी, जिम्नास्टिक व कुश्ती के लिए बालक, बालिका और कबड्डी, तैराकी के लिए सिर्फ बालक चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्रा का जन्म एक अप्रैल 2011 से पहले और 31 मार्च 2014 के बाद का न हो। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व टीसी, कक्षा पांच की मार्कशीट लगानी होगी। अभ्यर्थी वेबसाईट http://khelsathi.in/application/onlineAdmission या कॉलेज वेबसाइट sportscollegelko.in उपलब्ध कराए लिंक को सेलेक्ट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
- अभिभावकों को देना होगा शपथ पत्र
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। यदि छात्र ने 2022-23 में पढ़ाई नहीं की है तो अभिभावक को इसके लिए एक शपथ पत्र देना होगा। तभी छात्र आवेदन कर सकेगा।